स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को जान का खतरा: खुफिया तंत्र
(DELHI, DELHI) स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा तैयारियां जोरों से की जा रही है. इस बार सुरक्षा एजेसिंयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले में बुलेटप्रूफ इनक्लोजर से भाषण देने की सलाह दी है. इस मामले को लेकर खुफिया एजेंसियों और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप्स ने नैशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर अजीत डोभाल से भी बातचीत की है। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी पलों में बुलेटप्रूफ मंच से भाषण नहीं देने का फैसला किया था। अजीत डोभाल ने 15 अगस्त के दिन एसपीजी, एनएसजी समेत दूसरी एजेंसियों को सतर्क रहने के खास निर्देश दिए गए हैं।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।