हाफिज सईद  के धमकी के बावजूद राजनाथ सिंह के पाक दौरे में कोई बदलाव नहीं
(DELHI, DELHI) आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान न आने दिया जाए. राजनाथ को सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 3 अगस्त को प‍किस्तान जाना है. सूत्रों के मुताबिक हिजबुल प्रमुख की धमकी के बावजूद राजनाथ सिंह के पाक दौरे में कोई बदलाव नहीं है.जमात-ए-इस्लामी ने हाल में कश्मीर मुद्दे पर ऑल पार्टीज कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसमें कहा गया कि भारत सरकार कश्मीरियों के आजादी के संघर्ष को आतंकवाद का नाम देकर संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का इस मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है.
इस कॉन्फ्रेंस में जमात-ए-इस्लामी के मुखि‍या और पार्लियामेंट कश्मीर कमिटी के चेयरमैन मौलाना फजलुर रहमान, पीएमएल-एन नेता रजा जफरूल हक, हाफिज सईद और कुछ दूसरे लोग शामिल हुए थे. हाफिज सईद ने अपनी सरकार और कारोबारियों को सलाह दी कि भारत के साथ सभी कारोबारी गतिव‍धियों को कश्मीर के आजाद होने तक बंद रखा जाना चाहिए.हाफिज सईद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अपील की है कि राजनाथ सिंह को मुल्क में न आने दिया जाए. उसने कहा कि अगर राजनाथ सिंह पाकिस्तान सरकार को कश्मीर जाकर कश्मीरियों की मदद करने की इजाजत देते हैं, तभी पाकिस्तान सरकार को उनके दौरे के बारे में सोचना चाहिए.
हाफिज ने कहा कि पाकिस्तान को भारत को आलू और प्याज का निर्यात बंद कर देना चाहिए. उसने कहा कि आलू और प्याज की जगह पाकिस्तान सरकार को कश्मीर में कश्मीरियों के लिए राहत सामग्री भेजनी चाहिए क्योंकि वो भारत सरकार से मदद लेने सेह इनकार कर

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।