2 अक्टूबर योगेंद्र करेंगे नई पार्टी का ऐलान
(DELHI, DELHI) स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने 2 अक्टूबर तक नई पार्टी बनाने की घोषणा की, जो एक 'वैकल्पिक राजनीतिक मंच' मुहैया कराएगी। फिलहाल नई पार्टी के लिए एक को-ऑर्डिनेशन टीम बनाई गई है। आम आदमी पार्टी से हटाए जाने के बाद योगेंद्र यादव ने पिछले साल, 14 अप्रैल, 2015 को स्वराज अभियान नाम का संगठन बनाया था। स्वराज अभियान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए योगेंद्र यादव ने ट्वीट किय, राह लंबी होगी साथियों और कठिन भी, लेकिन हम चलेंगे।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।