सार्क सम्मेलन के लिए कल इस्लामाबाद जाएंगे राजनाथ सिंह
(DELHI, DELHI) गृहमंत्री राजनाथ सिंह सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को पाकिस्तान रवाना होंगे. वे गुरुवार को सार्क गृह मंत्रिंयों की बैठक में भी शामिल होंगे. गृह मंत्रालयों के सूत्रों ने बताया है कि राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान की द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी. सूत्रों ने बताया कि पठानकोट हमले को लेकर भारत पाकिस्तान से कोई अलग से बातचीत नहीं करेगा और न ही पड़ोसी देश को कोई डोजियर सौंपा जाएगा. सार्क सम्मेलन में सभी सदस्य देश आतंकवाद, ड्रग्स और वीजा मामलों पर चर्चा करेंगे.
गुरुवार को राजनाथ सिंह सार्क गृह मंत्रितयों की बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान भारत-पाकिस्तान के गृह मंत्रिायों का आमना-सामना होगा, लेकिन दोनों के बीच कोई द्विपक्षीय मुलाकात नहीं होगी. गृह सचिव राजीव महर्षिा भी गृह सचिवों की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे. वे मंगलवार शाम को प‍ाकिस्तान के लिए रवाना होंगे.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।