बयान के अनुसार तीन महीने की तैनाती के दौरान उनको केंद्र सरकार के कामकाज के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी. वे पहले दिन से काम आरंभ कर देंगे और अपने डेस्क की फाइलों का निपटारा करेंगे. बयान में कहा गया, ‘‘इस कदम का मकसद आईएएस अधिकारियों को उनके करियर के बिल्कुल शुरुआती चरण में भारत सरकार के कामकाज से रूबरू कराना है. इन अधिकारियों के फील्ड में काम करने के दौरान यह अनुभव उनकी मदद करेगा.’’कार्मिक मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इन अधिकारियों को शासन एवं विकास के लिये प्रत्यक्षण अंतरण योजना, ई-शासन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आधारित माध्यमों तथा तरीकों के बारे में जानकारी दी गई है
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।