राहुल ने गुजरात के हालात के लिए पीएम मोदी को ठहराया जिम्मेदार
(India) गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही विरोधियों ने बीजेपी और पीएम मोदी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला. राहुल ने गुजरात के हालात के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया, जबकि आनंदीबेन को बलि का बकरा बताया. राहुल ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात के हालात के लिए आनंदीबेन के 2 साल नहीं बल्कि मोदी जी के 13 साल जिम्मेदार हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।