(DELHI, DELHI)
इस्तीफा देने की पेशकश करने वाली आनंदीबेन पटेल की पुत्री अनार पटेल ने अपनी माता के निर्णय का स्वागत किया है। फेसबुक के मार्फत उन्होंने लिखा कि एक शिक्षक से राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने के बाद तक राज्य की 30 वर्षों तक सेवा करना अपने आप में एक उदाहरण है। उनकी माता ने 75 वर्ष की उम्र के बाद सक्रिय राजनीति से हटने का उदाहरण देते हुए अगली पीढ़ी तथा युवा नेतृत्व के लिए मार्ग प्रशस्त करने का निर्णय लिया है। उनका यह भाव उस पार्टी के लिए कृतज्ञता के समान है। अनार के अनुसार वे इस निर्णय से खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी माता की सेवा की भावना अन्य के लिए एक उदाहरण बनेगा।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।