आज पाकिस्तान जायेंगे राजनाथ सिंह
(DELHI, DELHI) पठानकोट एयरबेस और हाल में कश्मीर में तनाव के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज इस्लामाबाद जा रहे हैं।सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन में वो शिरकत करेंगे। हाफिज सईद की धमकी के बाद राजनाथ सिंह की सुरक्षा में 200 कमांडो तैनात किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री मुंबई हमलों के मुद्दे को भी उठा सकते हैं। जानकारों का मानना है कि गृहमंत्री के इस्लामाबाद दौरे से दूसरे मुल्कों को ये संदेश देने की कोशिश है कि भारत क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है। दो दिन तक चलने वाले कॉन्फ्रेंस के इतर गृहमंत्री राजनाथ सिंह नवाज शरीफ सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह वैसे तो सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। लेकिन कश्मीर में हाल ही में हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी के सफाए का मामला भी भारत उठा सकता है। गौरतलब है कि बुरहान वानी के समर्थन में पाकिस्तानी रुख की भारत सरकार ने कड़ी आलोचना की थी।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।