अखिलेश ने आज इस्तीफ़े की मांग करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया
राजनीतिक दल इस घटना का लाभ ले रहे हैं : अखिलेश
नेता पीड़ित परिवार के घर जाकर कर क्या साज़िश रहे हैं?: अखिलेश
(Lucknow, Lucknow) बुलंदशहर रेप केस मामले के बाद अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। घटना के कई दिन बाद भी राज्य सरकार को ख़ास सफ़लता हासिल नहीं हुई है। वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुलंदशहर गैंगरेप घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आरोपियों पर शख़्त कार्रवाई हो। अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। एक टीम का गठन किया गया है वो ज़िम्मेदारी से कार्य कर रही है।
बुलंदशहर गैंग रेप केस के सीएम अखिलेश यादव के इस्तीफ़े की मांग तूल पकड़ने पकड़ने लगा हैं। आज अखिलेश यादव ने इस्तीफ़े की मांग कर रही बीजेपी समेत अन्य पार्टियों को आड़े हाथों लिया। अखिलेश ने कहा कि वो इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं। अखिलेश ने पूछा कि आख़िAर वो राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिजनों के घर में क्या साज़िश कर रहे हैं। अखिलेश ने बीजेपी पर तीखे शब्दों में हमला करते हुए कहा कि बीजेपी विकास करने के नाम पर बीजेपी ठन-ठन गोपाल है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।