दरअसल आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा की मांग की थी, जिसमें विधायकों ने कहा था कि जिस तरह का दिल्ली का माहौल है, उससे देखते हुए सुरक्षा मुहैया कराया जाए. जिसको लेकर उन्होंने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल से मदद मांगी थी.
विधायकों ने कहा था कि उनके कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. जिससे कार्यालय में होने वाली गतिविधियों को कैमरे में कैद किया जा सके. लगातार शिकायतों के आ रहे मामलों से विधायक इस बात को लेकर चिंचित हैं कि तमाम लोग उनसे मिलने आते हैं. कोई कुछ आरोप लगा सकता है.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।