कई जिलों में बाढ़ के हालात
(India)
राजस्थान के कई जिलों में बारिश की वजह से बाढ के हालात बन गये है..... पाली में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात... तो भीलवाडा में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड दिये है.... हालत ये है कि भारी बारीश के कारण कलेक्टर ने एतियातन दो दिन की स्कुलो की छुट्टी घोषित की है तो ऐसे ही हालात कोटा में भी देखे जा रहे है.... यहां भी कलेक्टर ने एक दिन का स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.... बात भीलवाडा की की जाये तो आर्मी की टीम भीलवाड़ा पहुंची है.....एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्यो में जूटी है.... आपको बता दें कि त्रिवेणी नदी पुलिया से 20 फीट उपर बह रही है..... वहीं कोटा में कलेक्टर ने मंगलवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रखने का आदेश दिया है..... मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कोटा, झालावाड़, बारां, अजमेर, भरतपुर उदयपुर, जयपुर और जोधपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।