जीते जी किवदंती बन चुकीं इरोम चानू शर्मिला आज 16 साल बाद अपना अनशन खत्म करेंगी। उन्होंने मणिपुर से अफस्पा हटाने की मांग लेकर सन 2000 में आमरण अनशन शुरू किया था। लेकिन अब वह व्यवस्था का अंग बनकर इस कानून को हटवाने का प्रयास करेंगी। इसके लिए वह बाकायदा चुनाव लड़ेंगी। अपनी चट्टानी इच्छाशक्ति के चलते मणिपुर की आयरन लेडी के रूप में ख्यात शर्मिला करीब 16 साल से आत्महत्या के प्रयास में पुलिस की हिरासत में हैं। उनकी नाक में नली पड़ी हुई है जिसके जरिये उनके आमाशय में तरल रूप में खाना पहुंचाया जाता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।