यह कार्यक्रम भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने पर हो रहा है. मोदी फिर झोतराडा गांव में “70 साल आजादी, याद करो कुर्बानी’ नामक कार्यक्रम लॉन्च करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अभियान के तहत नौ से 14 अगस्त तक केंद्रीय मंत्री भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थानों विशेष तौर पर शहीद नेताओं के जन्मस्थान का दौरा करेंगे.
प्रधानमंत्री की ओर से संबोधित किये जाने वाले कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है जिसमें अधिकतर आदिवासी होंगे. इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं. इसके अलावा 16 से 22 अगस्त तक स्वतंत्रता संघर्ष की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जैसे तिरंगा यात्रा, कैंडल मार्च और रक्षाबंधन त्योहार है.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।