(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR)
गृहमंत्री राजनाथ ने कहा है कि भारत प्रशासित कश्मीर के मसले पर 12 अगस्त को सर्वदलीय बैठक होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जनता के विरोध का सामना करते समय संयम बरतें. बुधवार को राज्य सभा में कश्मीर मसले पर बहस में हिस्सा लेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे पर कोई भी बात पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के संदर्भ में होगी.' कांग्रेस सांसद ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कश्मीर मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए. आज़ाद ने कश्मीर पर राज्य सभा में बुधवार को हुई चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री ने अब तक कश्मीर में सदन पर ख़ामोशी इख़्तियार कर रखी है.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।