ताला मरांडी के इस्तीफे से झारखण्ड के आदिवासी संगठन आहत
(India)
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के इस्तीफा देने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को निशाने पर ले लिया है....कांग्रेस, झाविमो और झामुमो ने प्रदेश सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी है....कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ताला मरांडी प्रकरण ने बीजेपी की मनसा को साफ कर दिया है कि यह सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों की सरकार है...दूसरी तरफ ताला मरांडी के इस्तीफे से झारखण्ड के कई आदिवासी संगठन काफी आहत है...आदिवासी जन परिषद् के अध्यक्ष ने इसे पूरी तरह आदिवासियों के साथ अपमान जनक घटना बताया है.....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।