आपको बता दें कि अगले छह महीन में पंजाब और गोवा के विधानसभा होने हैं. पंजाब में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होंगे तो गोवा में अगले साल की शुरुआत चुनाव से होगी. साल 2017 के आखिरी हिस्से में गुजरात विधानसभा के भी चुनाव होने हैं. इस जिम्मेदारी के बंटवारे के साथ ही केजरीवाल ने इन सभी नेताओं को सितंबर के पहले हफ्ते से काम पर लग जाने का निर्देश दिया है.
रणनीति के तहत जिन नेताओं को जिस राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है वे नेता हर महीने 10-15 दिन उस राज्य में बिताएंगे. सितंबर महीनों से इन राज्यों में चुनावी सभाओं में दौर शुरू हो जाएगा. पार्टी की रणनीति के तहत गोवा में मनीष सिसोदिया शिक्षा क्रांति के साथ भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगे. उसी तरह सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य, मुफ्त मेडिकल सेवा और मोहल्ला क्लिनिक जैसे मुद्दों पर जोर देंगे.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।