संसद में पति के साथ दिखीं सुषमा स्वराज
(DELHI, DELHI) विदेशमंत्री सुषमा स्वराज अपने त्वरित और दिलचस्प ट्वीट के लिए काफी चर्चा में रहती हैं. भारतीयों के विदेश संबंधित मामलों का समाधान कई बार वह ट्वीट के ज़रिए ही कर देती हैं. हालांकि इस बार उनकी एक तस्वीर चर्चा में है जो उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है. यह तस्वीर जिसमें वह अपने पति स्वराज कौशल का हाथ पकड़े संसद भवन में नज़र आ रही हैं. इस खूबसूरत तस्वीर में सिर्फ सुषमा और कौशल ही नहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. 'सालों बाद मिलना हुआ' इस पंक्ति पर किसी ने जिज्ञासावश सुषमा को ट्विटर पर पूछा कि क्या अब वह दोनों साथ नहीं है. सुषमा ने तुरंत जवाब दिया 'घर पर साथ में है, लेकिन संसद में नहीं.' विदेशमंत्री ने समझाया कि स्वराज कौशल, एक नामी वकील और मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल हैं और 2000 से लेकर 2004 के बीच यह दोनों ही राज्यसभा सदस्य भी थे. हालांकि सुषमा स्वराज अब लोकसभा सदस्य हैं और उनके पति अब सांसद नहीं हैं. पिछले महीने स्वराज ने अपनी शादी की सालगिरह पर अपने पति के साथ खुद की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।