उत्तर प्रदेश की ख़राब कानून व्यवस्था को लेकर भले ही सवाल उठ रहे हों लेकिन ऐसे में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कैबनेट मंत्री आज़म खान ने गाज़ियाबाद में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी बीजेपी नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए हमले को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है.आज़म खान ने तेवतिया पर हुए हमले को लेकर कहा, “देखो न मारने वाला अच्छा न मरने वाला अच्छा, जिसके मारी वो भी बुरा ही होगा. अब अगर नेता है तो उसकी जानकारी मुझे नहीं है.कुछ और है तो जिसने मारा है वो भी अपराधी है, जिसके लगी है उसका भी कारण आपको मालूम होना चाहिए, क्यूँ लगी है.” उन्होंने आगे कहा कि, “कोई नेकी का काम करने में तो गोली लगती नहीं है. हरकतें ख़राब होने पर लगती है गोली
आज़म खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि, “प्रधानमंत्री ने खुद को गोली मारने को कह कर लोगो को अपराध करने के लिए उकसाया है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान होना चाहिए.” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री पर मुकदमा कायम होना चाहिए था. वो सीआरपीसी के मुजरिम हैं. ही इज कमिटेड क्राइम. उनका वहीँ के थाने में चालान होना चाहिए था
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।