दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
(India)
बारिश और बाढ़ का कहर देश के कई इलाकों में जारी है। इस बीच शनिवार को दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान के ऊपर आ गया। इस वजह से यमुना ब्रिज से होकर गुजरने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसल जबकि अगले 24 घंटे तक 90 से ज्यादा का रूट डायवर्ट करना पड़ा। उधर, बिहार के औरंगबाद और रोहतास के 150 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। झारखंड और छत्तीसगढ़ में बाढ़ की चपेट में आने से लोगों की जानें गई हैं। एमपी में भी कई नदियां उफान पर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।