शिवपाल हटे तो सपा की हालत खराब-मुलायम
(India)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उनके भाई और कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ पार्टी में साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मंत्रियों को ज्यादा बेहतर काम करने की जरूरत हैं मुलायम इतने गुस्से में थे कि उन्होंने कहा कि अगर शिवपाल हटे तो पार्टी की हालत खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिम्मेदार लोग ही शिवपाल का अपमान कर रहे हैं। सोमवार को पार्टी ऑफिस में मुलायम ने कहा कि शिवपाल ने तीन बार इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन मैंने उन्हें मना लिया। समझ में नहीं आता कि पार्टी के कई जिम्मेदार लोग शिवपाल के पीछे क्यों पड़े हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।