गुजरात मॉडल की बात खोखली है - कन्हैयाकुमार
(GUJARAT, India) 10 दिवसीय दलित अस्मिता यात्रा के समाप्ति के मौके पर ऊना में सोमवार को दलित परिवारों को पांच एकड़ जमीन देने की मांग की गई। इस मांग के संबंध में चेतावनी भी दी गई कि अगर एक महीने में इस माना नहीं गया तो रेल रोको प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने 6000 लोगों को संबोधित करते हुए यह चेतावनी दी। इस सभा में राजकोट, भावनगर, बोटाड, अहमदाबाद और सानंद जिलों के लोग शामिल हुए।
जेएनयू छात्रसंघ के नेता कन्हैया कुमार ने कहा,नरेन्द्र मोदी जिस गुजरात मॉडल की बात करते हैं वो कितना खोखला है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें आजादी के इस पर्व पर मोदीवाद और मनुवाद से आजादी चाहिए।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।