सिद्धू पर बोले केजरीवाल AAP ज्वॉइन करने के लिए नहीं रखी कोई शर्त
(PUNJAB, PUNJAB) पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू के सियासी डगर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. बीजेपी से नाराज चल रहे सिद्धू के पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर लगाए जा रहे कयासों की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुष्टि‍ की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि सिद्धू ने उनसे पिछले हफ्ते मुलाकात की थी, लेकिन पार्टी ज्वॉइन करने को लेकर कोई शर्त नहीं रखी. केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह-सुबह ट्वीट किया, 'क्या नवजोत सिद्धू जी AAP में शामिल होंगे- इसको लेकर कई अफवाहें हैं? मेरा फर्ज बनता है कि कि मैं इस ओर हमारा पक्ष रखूं. हमारे मन में सिद्धू जी के लिए बहुत सम्मान है. वह पिछले हफ्ते मुझसे मिले थे. लेकिन उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी. उन्हें सोचने के लिए कुछ समय चाहिए. हमें इसका सम्मान करना चाहिए.'
एक के बाद एक तीन ट्वीट में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने आगे लिखा है, 'वह एक अच्छे इंसान हैं और एक महान क्रिकेटर. वह पार्टी में शामिल हो या ना हों, उनके लिए मेरा सम्मान हमेशा बना रहेगा.' बता दें कि पिछले दिनों खबर आई कि सिद्धू 'आप' में शामिल होने के लिए कई शर्तें रख रहे हैं, जिनमें उनके और उनकी पत्नी दोनों के लिए सीट की मांग भी शामिल है. करीब महीनेभर पहले बीजेपी छोड़ने वाले नवजोत सिंह सिद्धू राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं. आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में सीएम कैंडिडेट बनाए जाने की मांग की है, लेकिन पार्टी के नेता सिद्धू को स्टार प्रचारक के तौर पर चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।