विंध्य और बुंदेलखंड में बारिश से आफत
(India)
मध्यप्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड में बारिश आफत बन गई है। दो दिन से जारी बारिश से रीवा तो टापू बन गया है। यहां कई इलाके पानी में डूबे हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना बुलाई गई है। सेना के 60 जवान दो हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू में लगे हुए हैं। उधर, बिहार में तेज बारिश और गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से आरा जिले के 157 गांवों में बाढ़ आ गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।