प्रधानमंत्री ने कहा था कि भाजपा ने किसी भी अन्य दल से अधिक बलिदान दिया है. उन्होंने साथ ही इस बात पर अफसोस जाहिर किया था कि उनकी पार्टी के हर प्रयास को ‘‘गलत रूप में देखा जा रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी होगी जिसने अपने गठन के समय से ही दुश्वारियां झेली हैं. इसने हर मोड़ पर मुश्किलों का सामना किया और उसके हर प्रयास को गलत तरीके से देखा गया.’’
पार्टी प्रमुख अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में मोदी ने कहा, ‘‘ब्रिटिश शासनकाल में भी कांग्रेस ने इतनी मुश्किलों का सामना नहीं किया होगा जितनी मुश्किलों का सामना हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं ने 50-60 साल में किया है.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।