नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर जल्द रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति बहाली के लिए केंद्र सरकार को सभी पक्षों से बातचीत करने की जरूरत है। उमर अबदुल्ला की अगुवाई में वहां के विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से साउथ ब्लॉक में मुलाकात की। उमर ने कहा कि राज्य में अगर हालात पर तत्काल नियंत्रण नहीं पाया गया तो कश्मीर के युवाओं में अलगाव की भावना और पनपेगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।