उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के चलते जोड़-तोड़ की राजनीति शुरु हो गई है। बसपा के वरिष्ठ नेता ब्रिजेश पाठक ने आज मायावती को छोड़ अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य, जैसे बडे नेताओं के झटके से उबरने की कोशिश कर रही मायावती को आज ब्रिजेश पाठक ने दूसरा बड़ा झटका दे दिया है। ब्रिजेश पाठक बसपा को छोड़कर अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ब्रिजेश पाठक को बीजेपी की सदस्यता दे दी है। ब्रिजेश पाठक को बसपा के सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरा थे। ब्रिजेश पाठक बसपा से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। पाठक मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं। पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद से बसपा अगड़ा वर्ग विरोधी पार्टी बनती हुई नजर आ रही है। वहीं पाठक पार्टी ने छोड़ने के बाद कहा कि वह बीजेपी की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी के साथ जुड़े हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।