अमर सिंह ने दी इस्तीफे की धमकी
(India)
समाजवादी पार्टी में एक तरफ चाचा-भतीजे के बीच रिश्तों को लेकर के घमासान मचा है, तो वहीं दूसरी तरफ सांसद अमर सिंह ने भी इस्तीफे की धमकी दे डाली है। अमर सिंह ने कहा कि बलराम यादव, शिवपाल यादव एवं उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उनको लगता है कि राज्यसभा सीट के बदले में उन्हें अपमान मिला है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह से बात करने के बाद तय करेंगे कि उन्हें आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा पार्टी के नेता को नहीं बल्कि हामिद अंसारी को देंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू उनके आदर्श हैं। अमर सिंह कहते हैं कि अखिलेश यादव फोन पर बात नहीं नहीं करते हैं, जब उनसे फोन पर बात करने की कोशिश करो तो उनके सचिव कहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में डाल दिया है, आपको बता दिया जाएगा, आप से बात करवा दी जाएगी। अमर सिंह ने कहा कि राज्यसभा में हमको मूक बधिर बना दिया है। मुलायम सिंह नेता हैं या नहीं, यह तय करना होगा, लेकिन मैं पक्का मुलायमवादी हूं। उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह की वजह से आया था, मुलायम सिंह की इज्जत करता हूं। सब चीजें उनसे बात करने के बाद ही तय की जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।