हाड़ौती में भी लगातार हो रही बारिश अब आफत साबित हो रही हैं, कोटा बून्दी बारां और झालावाड़ की सभी नदियों में उफान है। इसके साथ ही बांधों पर भी चादरें चल रही है। मध्यप्रदेश के गांधी सागर बांध से पानी की निकासी शुरू होने के साथ ही चंबल नदी पर बने सभी बांधों पर पानी की आवक हो रही है और पानी की निकासी जारी है। कोटा में बैराज से पानी की निकासी की जा रही है। 9 गेटों को खोलकर करीब 81 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। तो वही चंबल नदी से सटें इलाको में प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।