कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को संघ पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे संघ पर बोले अपने हर शब्द पर कायम हैं। राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, ‘मैं आर. एस. एस. के विभाजकारी और घृणा फैलाने के एजेंडे के खिलाफ अपनी लड़ाई कभी नहीं खत्म करूंगा।’ ट्वीट के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है। मालूम हो कि बुधवार को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में यह बयान दिया था कि उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के लिए संघ को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, बल्कि उन्होंने इससे जुड़े एक व्यक्ति को बापू की हत्या करने का जिम्मेदार बताया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।