साध्वी प्राची को ISIS ने दी जान से मारने की धमकी
(Muzaffarnagar, Muzaffarnagar)
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिला में एक बार फिर विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची आर्य को उनके फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है साध्वी प्राची का आरोप है कि इस बार धमकी देने वाला सख्स अपने आप को isis का एजेंट बता रहा था धमकी मिलने के बाद साध्वी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज कायम है जिस तरह से उन्हें धमकी मिल रही है और शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है इस मामले में उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार धमकी मिल रही है साध्वी प्राची ने बताया कि मुझे केवल आज ही धमकी नही मिली मुझे कई बार धमकी मिल चुकी है जिसकी मैं शिकायत कर चुकी हूँ प्रशासन को लेकिन प्रशासन गंभीर नही है।
बकौल साध्वी प्राची रात में भी मुझे एक isis के एक बन्दे ने +5650 वाले नम्बर से फोन पर धमकी दी है जिसने कहा था कि तुम्हे जान प्यारी है या मौत प्यारी है जबाब में साध्वी ने कहा कि देश प्यारा है और फिर उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जैसे ही मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एंटर करती हूँ तो मुझे वो धमकी आती है कई बार जैसे मुज़फ्फरनगर पहुंची हूँ मेरठ पर आई हूँ तभी धमकी मिली लेकिन मैं इन धमकियों से डरने वाली नही हूँ जिसे जो करना है वो करें मैं तो देश में हिन्दुत्व का काम करती रहूंगी जब तक मेरे शरीर में प्राण है और जो सिरफिरे मुश्लिम संगठनों के लोग धमकी देते है वो साध्वी प्राची को इस तरह से चुप नही कर पायेंगे साथ ही राम मंदिर और राम जन्म भूमि का भी जिक्र हुआ इस पर भी उनका करारा जबाब रहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यु पी में तो कानून नाम की कोई चीज नही है पूरी तरह से जंगल राज कायम है और जंगल राज में हम कानून की बात कैसे कर सकते है सरे आम चौराहे पर गोलियां चल रही है मुझे एक साल से मुश्लिम संगठनों से लगातार धमकियाँ मिल रही है



Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।