उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस अपना सबकुछ झोंक देना चाहती है, यही कारण है कि कांग्रेस प्रदेश को लेकर काफी सोच-समझकर रणनीति बना रही है। राहुल गांधी पूरा सितंबर महीना उत्तर प्रदेश में बिताने वाले हैं। महीने के शुरुआत में वे देवरिया से रोड-शो की शुरुआत करेंगे। इस रोड शो का उद्देश्य जमीन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना है। पार्टी की रणनीति किसी भी तरह प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की है। यही कारण है कि शीला दीक्षित को प्रदेश में ‘सीएम कैंडीडेट’ घोषित किया गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।