भाजपा की हालत खराब-मायावती
(India)
बसपा प्रमुख मायावती ने आजमगढ़ में रविवार को एक चुनावी रैली में आगामी यूपी चुनाव में बसपा के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में बसपा को पूर्ण बहुमत पाने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने लगे हाथ मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की हालत इतनी खराब है कि अब ये बसपा के रिजेक्टेड माल को भी बिना किसी जांच पड़ताल के लेने को तैयार है। मायावती ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिन का जो वादा की थी, वह बुरे दिन में बदल गया है। महंगाई बढ़ गई है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जो भी वादे किए थे उनको पूरा करने में नाकाम रही है। टिकट बेचने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि ऐसे आरोपों से पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्या समेत बसपा के कुछ नेता पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए हैं। उन लोगों ने ही मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।