(DELHI, DELHI)
जैन मुनि तरुण सागर पर विवादितट्वीट के बाद संगीतकार और आम आदमी पार्टी के समर्थक विशाल ददलानी के ख़िलाफ़ जैन समुदाय के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। ददलानी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जैन समुदाय के लोगों ने आज केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।वहीं जैन मुनि के समर्थकों की शिकायत पर दिल्ली और मुंबई में ददलानी के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज़ हो गया है। दरअसल, कल जैन मुनि ने हरियाणा विधानसभा में एक भाषण दिया था।इस भाषण के बाद विशाल डडलानी ने उनके निर्वस्र रहने पर एक विवादित ट्वीट किया था, हालांकि बाद में विशाल ने ट्वीटकर माफ़ी भी मांगी थी। लेकिन विशाल की माफ़ी के बाद भी ख़िलाफ़ जैन समुदाय का ग़ुस्सा अब तक कम नहीं हुआ है।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।