कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में छह सितंबर से शुरू होने वाली महीने भर लंबी महायात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह 39 जिलों से होकर गुजरेगी। महायात्रा की जानकारी देते हुए कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह देवरिया जिले के रूद्रपुर से शुरू होकर दिल्ली में समाप्त होगी। उन्होंने कहा, राहुल गांधी 2,500 किमी की दूरी सड़क से तय करेंगे। यह 39 जिलों से होकर गुजरेगी, जिसमें 55 लोकसभा सीटें और 233 विधानसभा सीटें शामिल होंगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।