सांसद गरीब और वंचित वर्ग के लिए विशेष कार्य करें। साथ ही वे इस वर्ग को पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी करें। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की ओर से बने राज्यसभा सदस्यों से कही। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब व वंचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने हेतु कार्य किया जाए। पीएम मोदी और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा सांसदों की बैठक आयोजित की। पीएम मोदी कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। सांसदों को उनके क्षेत्र से हटाकर विभिन क्षेत्रों में कार्य करने के निर्देश दिए गए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।