पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाती सिंह रविवार दोपहर फिरोजाबाद के सिरसांगज में पहुंचे। यहां भाजपा के पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के रिसोर्ट पर दयाशंकर और स्वाती ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान स्वाती ने कहा कि मैंने अपनी बेटी के हक में लड़ाई लड़ी थी। यूपी में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने के मामले में स्वाती बोलीं कि पहले मायावती की सीट तय हो जाए। वे वहीं से ताल ठोकेंगी। स्वाती सिंह ने कहा कि उनकी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्होंने अपने बयान दिए थे। यह भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई नहीं थी, बल्कि उनकी बेटी की हक और उसके सम्मान की लड़ाई थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पहले पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अपनी सीट बताएं कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगी। इसके बाद स्वाती अपनी सीट तय करेंगी। इससे पूर्व यहां पर पहुंचने पर पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाती सिंह का स्वागत किया गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।