कांग्रेस की यूपी बेहाल यात्रा
(India)
कांग्रेस की 27 साल, यूपी बेहाल यात्रा शनिवार को लखनऊ में निकली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इस रैली के दूसरे चरण में खासा उम्मीद लगाकर बैठे है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित ने कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। हम इस बार यूपी में सरकार बनाएंगे। वहीं, संजय सिंह ने कहा कि यूपी में गुंडाराज से जनता त्रस्त हो चुकी है और वह कांग्रेस की तरफ देख रही। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने भी चुनाव में उतरने की जोरदार तैयारी कर ली। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कौशाम्बी में रोड शो में किया, जिसमें उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस यूपी में जमकर प्रचार कर रही है। पार्टी के अध्यक्ष राजबब्बर सपा सरकार पर हमला बालते हुए कहा कि वह धर्म और मजहब के पाखंड के नाम पर चल रही है। लोगों से जो वादे किये उसको अभी तक पूरा नहीं किया गया, लैपटॉप और मोबाईल बांटने से नौजवान का भविष्य नहीं बनेगा......

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।