बिहार की जनता को सब पता है : नीतीश
(BIHAR, BIHAR) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बयान पर रविवार को कहा कि सभी पर रिएक्शन देने के लिए मुझे मैंडेट (जनादेश) नहीं मिला है. दुनिया को मालूम है कि बिहार की जनता का क्या मैंडेट है. बिहार कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी व अकुपेशनलथेरेपी, पटना के परिसर में आयोजित समारोह के बाद पत्रकारों से सीएम ने कहा कि हम जनता के दिये मैंडेट के हिसाब से चलें या फिर कोई कुछ बोल रहा है, उसके हिसाब से.

इस तरह की बातों पर मैंने कभी ध्यान नहीं दिया है और इन बातों को कोई भी महत्व नहीं देता हूं. मुख्यमंत्री ने मीडिया को भी सलाह दी कि इस तरह की बातों से आप लोग अपना समय और स्पेश दोनों जाया कर रहे हैं. मालूम हो कि शनिवार को भागलपुर जेल से रिहा होने के बाद शहाबुद्दीन ने कहा था कि लालू प्रसाद ही हमारे नेता हैं नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।