गोवा के बेमबोलिम में सुभाष वेलिंगकर ने 2000 आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ अपनी ताकत दिखाई. गोवा आरएसएस के नाम से अलग संगठन खड़ा कर दिया. उन्होंने स्वयंसेवक बने रहने का दावा किया है लेकिन बागी बनकर.वेलिंगकर का बीजेपी और आरएसएस से झगड़ा तब से चल रहा था जब मनोहर पर्रिकर गोवा के सीएम थे.वेलिंगकर का आरोप है कि बीजेपी सरकार गोवा में मराठी और कोंकणी की जगह अंग्रेजी को तवज्जो दे रही है. हालांकि कल पर्रिकर और वेलिंगकर की मुलाकात भी हुई लेकिन कल ही आरएसएस ने गोवा में लक्ष्मण बेहरा को गोवा की कमान सौंप दी.
बीजेपी के लिए वेलिंगकर की बगावत खतरे की घंटी से कम नहीं है. अगले साल गोवा में चुनाव होने हैं. गोवा की पार्टियों के साथ साथ केजरीवाल भी गोवा में ताकत बनने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में वेलिंगकर ने आरएसएस में सेंध लगाकर बीजेपी और आरएसएस दोनों की जड़ें खोदने काम शुरू कर दिया है
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।