समाजवादी पार्टी में जारी अंतर्कलह सतह पर नजर आने लगी है। सीएम अखिलेश यादव द्वारा अहम मंत्रालय लिए जाने के बाद मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह) की ओर से जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाएंगे। मंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि नेताजी से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे। नेताजी जो फैसला लेंगे स्वीकार होगा। पद छिनने को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि मंत्रिमंडल में किसे रखना है ये सीएम का अधिकार है, इस पर मुलायम सिंह यादव से बात करेंगे। अगला चुनाव चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने चुप्पी साध ली।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।