अमेठी, रायबरेली से बाहर भी सक्रिय होंगी प्रियंका गांधी!
(India)
कांग्रेस में ये तो तय है कि पार्टी के बॉस देर सवेर राहुल गांधी ही बनेंगे. लेकिन यूपी चुनाव में प्रियंका रायबरेली और अमेठी से बाहर निकलेंगी? निकलेंगी तो कितना ज्यादा सक्रिय होंगी? इन सवालों के जवाब अब आहिस्ता आहिस्ता सामने आने लगे है। यूपी चुनाव के लिए लिए नई टीम का ऐलान होते ही प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यूपी के कांग्रेसियों मांग है कि प्रियंका अमेठी, रायबरेली से बाहर भी सक्रिय हों। पार्टी के नेताओं ने आलाकमान को सुझाव दिया है कि प्रियंका के लॉन्च होने की तारीख 19 नवम्बर हो, जो इंदिरा गांधी का जन्मदिन है। यानी इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग का प्रस्ताव गांधी परिवार को भी पसंद आया है, उसने सकारात्मक संकेत भी दिए हैं. लेकिन साथ ही सही वक्त का इंतजार करने की बात कर दी है, जिसके चलते फिलहाल ऐलान नहीं किया जा रहा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।