शहाबुद्दीन रिहा क्या हुए राजद की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं..एक तरफ बयानबाजी के बाद महागठबंधन के अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गयी है तो वहीं अब बिहार की सियासत में तस्वीरें लगातार भूचाल ला रही हैं.. बिहार के स्वास्थ्यमंत्री और लालू के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव की तस्वीरें भी मोहम्मद कैफ के साथ वायरल हो गयीं। इसे लेकर जबर्दस्त तूफान मचा। यह तूफान अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजदेव रंजन हत्याकांड का कुख्यात शूटर जावेद के साथ भी तेजप्रताप की तस्वीरें वायरल हो गई हैं..इस विवादास्पद तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने से फिर तूफान मचा हुआ है। इस नई तस्वीर में तेजप्रताप सीवान के कुख्यात शूटर जावेद के साथ दिख रहे हैं। हालांकि ये फोटो कब ली गई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है..सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में मोहम्मद कैफ के साथ जावेद भी वांटेड घोषित है और फिलहाल पुलिस की पकड़ से वो भी कैफ की तरह दूर है..
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।