राज्य में मानसून के अच्छी तरह सक्रिय रहने के बाद पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जिले के अनूपगढ़ और जैसलमेर से मानसून की विदाई हो गई। हालांकि इस साल पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में बादल कम बरसे। पिछले साल मानसून की विदाई सितंबर के पहले सप्ताह में हो गई थी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य के पूर्वी हिस्सों में अभी भी मानसून सक्रिय है और एक बार फिर बारिश का दौर आ सकता है। हालांकि राज्य में मानसून सितंबर के मध्य तक रहता है। इस साल राज्य में मानसून 26 जून को प्रवेश किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।