अरुणाचल प्रदेश में फिर सियासी संकट
(India)
अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के सामने एक बार फिर से सियासी संकट खड़ा हो गया है। एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस के मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत 42 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। ये सभी कांग्रेसी विधायक पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) में शामिल होंगे। च्च्। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा का सहयोगी दल है। अरुणाचल प्रदेश में 60 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 46 विधायक हैं और इनमें से 42 विधायकों के पार्टी छोड़ दी है। वहीं भाजपा के पास 11 विधायक हैं। पेमा खांडू पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दोरजी खांडू के बेटे हैं। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में जनवरी 2016 से ही विवाद चल रहा है और तब से लेकर अब तक कोई भी सरकार कभी स्थिर नहीं रह पाई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।