वंशवाद को लेकर भी नाडयू ने कांग्रेस की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति वंशवादी है। लेकिन हमारे लिए देश सबसे पहले है, दूसरे नंबर पर पार्टी और व्यक्ति आखिरी नंबर पर है। साथ ही कंेद्रीय मंत्री वैंकया नायडू ने कहा की अडानी और अंबानी कांग्रेस की देन है ये दोनों का उदय कांग्रेस शासनकाल में हुआ था। नायडू ने केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रधानमंत्री मुखिया थे लेकिन फैसले मैडम लेती थीं, लेकिन आज प्रधानमंत्री मुखिया हैं और टीम फैसले लेती है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके राज में एक कदम आगे और तीन कदम पीछले चलने की नीति थी, इससे हालात और खराब हुए। केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में लोगों को आतंकवाद पर राजनीति न करने की भी नसीहत दी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।