सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति तेज
(India)
सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फंसते नजर आ रहे हैं। मामले में भाजपा ने केजरीवाल पर निशाना साधा है और उनसे पूछा है कि क्या आपको भारतीय सेना पर भरोसा नहीं। वहीं भाजपा के इस सवाल पर आम आदमी पार्टी ने भी तुरंत पलटवार किया। केजरीवाल के सबूत मांगने वाले बयान को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारतीय सेना का अपमान न करें। उन्होंने केजरीवाल के बयान पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या आपको भारतीय सेना पर विश्वास नहीं है। अगर हां तो पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगेंडा पर भरोसा क्यों कर रहे हैं। संकट के समय देश एक स्वर में बोलता है। राजनीति अपनी जगह है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सर्जिकल सट्राइक की खबर खुद डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्प्रेंस कर दी थी। सरकार ने इस बात की जानकारी नहीं दी थी। हालांकि रविशंकर प्रसाद ने इससे पहले यह भी कहा कि श्केजरीवाल जी ने पीएम को सैल्यूट किया, इसके लिए उनका धन्यवाद। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को सबूत दिखाने के लिए कहा था। सोमवार को अरविंद केजरीवाल की ओर से वीडियो जारी कर पीएम मोदी से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर पाकिस्तानी अखबार की सुर्खियों में छाए रहे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।