पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ दलाली संबंधी टिप्पणी के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा ने गुरुवार को कहा कि उनकी टिप्पणियां भारतीय राजनीति में बेहद निचले स्तर की हैं और वह हताशा में बोल रहे हैं क्योंकि सेना को लक्षित हमले करने की अनुमति देने के बाद प्रधानमंत्री की व्यापक सराहना की जा रही है। भाजपा महासचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है। ऐसी टिप्पणियां उनका मानसिक दिवालियापन जाहिर करती हैं। लक्षित हमलों को लेकर सेना और प्रधानमंत्री की हर ओर तारीफ हो रही है। मोदी के फैसले के लिए उनकी सराहना हो रही है और यह बात राहुल पचा नहीं पा रहे हैं। राहुल गांधी हताश हैं।प ार्टी के एक अन्य राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा उनकी टिप्पणियां भारतीय राजनीति में बेहद निचले स्तर की हैं। यह न केवल निंदनीय है बल्कि आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष की ओर से आई एक गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी है। लक्षित हमले नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर हुए लेकिन राहुल गांधी ने तो अपनी ही पार्टी पर लक्षित हमला कर डाला।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।