आज बदली पोषाख में नजर आए स्वयंसेवक
(India)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक आज 90 साल पुरानी यूनिफॉर्म खाकी निकर छोड़कर भूरे रंग के ट्राउजर में नजर आए। संघ ने विजयादशमी पर ड्रेस बदलने का ऐलान किया था। जिसके बाद मंगलवार को तड़के स्वयंसेवक नई ड्रेस में नजर आए। आज संघ का स्थापना दिवस भी है। नागपुर में हुए कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस मौजूद थे। जहां सभी ट्राउजर में नजर आए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।