बिहार के दरभंगा में आल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के लोगो ने सिवान के बाहुबली नेता और राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन के समर्थन में और लालू-नीतीश के खिलाफ एक जुलुस निकाला , हजारो की संख्या में इस जुलुस में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए , जुलुस में लालू नितीश के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, हाथों में अपने नेता शाहबुद्दीन की तस्वीर लिए सभी समर्थक शाहबुद्दीन को बिना शर्त रिहा करने की मांग कर रही थी जबकि लालू नितीश को मुस्लिम विरोधी नेता होने के नारे भी खूब लगे। जुलुस किलाघाट से निकल कर दरभंगा कमिश्नरी पहुच कर एक सभा में तब्दील हो गयी, इस दरमियान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी जुलुस के साथ चल रही थी
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।