गुलाबीनगरी के बाशिंदों के लिए आज का दिन बहुत खास है क्योंकि आज के ही दिन 289 साल पहले जयपुर शहर की स्थापना हुई थी...आज 18 अक्टूबर है और राजधानी में हर साल की तरह आज भी मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से जयपुर समारोह का आगाज हुआ...गणेश मंदिर में गणेश पूजा हुई...इस मौके पर जयपुर नगर निगम के महापौर निर्मल नाहटा और सांस्कृतिक समिति की चेयरमैन कुुसुम यादव भी मौके पर मौजूद रही...जयपुर समारोह के शुरूआती दिन आज गंगापोल पर गणेश पूजन और गोविन्ददेवजी के मंदिर पर कथक नृत्य का आयोजन भी रखा गया है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।